JPSC सचिव से मिले JLKM उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, रिजल्ट जारी करने की मांग

रांची:  जेपीएससी (Jharkhand Public Service Commission) की लंबित परीक्षाओं को लेकर सोमवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव संदीप कुमार से मुलाकात की। महतो ने कहा कि सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट 18 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ है, जिससे अभ्यर्थियों का धैर्य टूट रहा है और आयोग पर भरोसा कम हो रहा है।

बैठक के बाद महतो ने प्रेस को बताया कि सचिव संदीप कुमार ने आश्वासन दिया है कि 20 सितंबर तक फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और सितंबर के अंत तक दोनों परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि छात्रों के हक और अधिकार की लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। जब तक परीक्षाओं के परिणाम समय पर नहीं मिलते, तब तक आंदोलन और दबाव की रणनीति जारी रहेगी। सचिव से मुलाकात करने वाले तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र नाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला और सौरभ कुमार शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी जीत, सुप्रीमो समेत 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

Spread the love

Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time