Jamshedpur : कीताडीह में फ्लैट का ताला काटकर चोरों ने 20 लाख के गुहनों की चोरी की

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। रविवार को मानगो में हत्या के बाद बिष्टुपुर में डकैती की घटना हुई। इधर, सोमवार को भी परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में चोरों ने एक फ्लैट को निशाना बनाया। चोरों ने चंद्रावती अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 के ताले को काटकर चोरी की। घटना के वक्त फ्लैट के मालिक शमीम खान की पत्नी दो घंटे के लिए काम पर गई थीं जब वह दोपहर 12.30 बजे वापस फ्लैट लौटी तो पाया कि फ्लैट के दरवाजे पर लगा ताला कटा हुआ है। फ्लैट के अंदर जाने पर पाया कि फ्लैट में चोरी हो गई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : पीएलवी ने जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को दी विधिक जानकारी

कटर और पेचकस छोड़ गए चोर

शमीम खान की पत्नी ने बताया कि उनके पति का गाड़ीवान पट्टी में राशन की दुकान है। वह फ्लैट में ताला लगाकर काम से गई थी। वापस लौटी तो फ्लैट में चोरी हो गई थी। कमरे में चोरों ने कटर और पेचकस छोड़ रखा था। उन्होंने बताया कि नकद समेत 20 से 25 लाख के गहनों की चोरी हुई है। बेटी की शादी की बात चल रही थी जिसके लिए गहने बनाकर रखे थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मार्च तिमाही से टाटा मोटर्स हाइड्रोजन इंजन वाले ट्रक को सड़क पर उतारेगी

सीसीटीवी है बंद

उन्होंने बताया कि फ्लैट में सुरक्षा के उद्देश्य से लगाया गया सीसीटीवी कैमरा बंद पड़ा है। पुलिस ने भी डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन की पर कुछ हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिल अनुसूचित जनजति कर्मचारी संघ तूरामडीह मिल के सहसचिव बनें मानिक चांद मुर्मू

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *