Ranchi: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग पर गरजी भाजपा, BDO को सौंपा ज्ञापन

मुरी:  सिल्ली मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पहुँचकर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दो प्रमुख मांगें रखी गईं – स्वर्गीय सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच और नगड़ी के रैयतों की जमीन वापस करना, जिसे रिम्स-2 परियोजना के नाम पर अधिग्रहित किया गया है।

नारेबाजी के बीच उठीं मांगें
ज्ञापन देने से पहले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। नारे लगे –
“हेमंत सोरेन होश में आओ”,
“हेमंत सोरेन मुर्दाबाद”,
“स्व. सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो”,
“सूर्या हांसदा के परिवार को मुआवजा दो”,
“आदिवासी की जमीन लूटना बंद करो”,
“फर्जी मुकदमे वापस लो”।

जांच और मुआवजे की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि सूर्या हांसदा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच जरूरी है। साथ ही उनके परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि रैयतों की जमीन को रिम्स-2 के नाम पर जबरन लिया गया है, इसे तत्काल वापस किया जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा : अपर्णा

जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की महामंत्री अपर्णा गुहा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है.…

Spread the love

Jamshedpur : चंदन यादव बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष

जमशेदपुर :  कांग्रेस ओबीसी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमिटी का विस्तार किया है। इस क्रम में परसुडीह कोयला टाल के पास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time