Jamshedpur: जिले में कांग्रेस की रायशुमारी बैठक, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को पटमदा प्रखंड में रायशुमारी कार्यक्रम हुआ। इसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं विधायक अनंत पटेल, पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि अनंत पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य संगठन को मजबूती दें, कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें और नए लोगों को जोड़ें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठा रहे हैं और हमें भी भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करना होगा।

बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और राहुल गांधी ने ब्लॉक, मंडल और पंचायत स्तर पर जाकर सीधे कार्यकर्ताओं से राय लेना शुरू किया है, जो बड़ी बात है और कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है।

बैठक में विभिन्न प्रखंडों और मंडलों के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आज़ाद ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष फुलचाँद महतो, जिला महामंत्री किशनलाल महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष शिशुलाल महतो, बोडाम प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज महतो समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की बातें, कई मुद्दों पर मिले आवेदन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा : अपर्णा

जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की महामंत्री अपर्णा गुहा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है.…

Spread the love

Jamshedpur : चंदन यादव बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष

जमशेदपुर :  कांग्रेस ओबीसी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमिटी का विस्तार किया है। इस क्रम में परसुडीह कोयला टाल के पास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time