Jamshedpur: जुगसलाई में पैतृक संपत्ति विवाद, महिला पर बेदखली की साजिश का आरोप

जमशेदपुर:  जुगसलाई एम.ई. स्कूल रोड निवासी मालती देवी, पति संजय प्रसाद पर अपनी सगी बहन अनीता देवी (पति वीरेंद्र कुमार साहू, बाबाकुटी बागबेड़ा) को पैतृक संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का आरोप लगा है।

 

शिकायत के अनुसार, मालती देवी पैतृक जमीन पर बिना नक्शा पास कर इमारत का निर्माण करा रही हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में नक्शा विचलन भी किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि मालती देवी अपनी बहन की सहमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बिना भवन निर्माण कर रही हैं।

इस मामले की शिकायत धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद और जुगसलाई थाना को दी गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *