Chaibasa: हल्की बारिश में डूब जाता है बड़ाजामदा, लोग जी रहे नारकीय जीवन

गुवा:  बड़ाजामदा के बाजार, थाना, फुटबॉल मैदान, टंकीसाई, भठ्ठीसाई, स्टेशन रोड और आसपास के आवासीय इलाकों में हल्की बारिश के बाद ही जल जमाव हो जाता है। सड़कें तालाब और दलदल में बदल जाती हैं, जिससे लोगों का जीवन नारकीय हो जाता है।

शंभू पासवान

यह समस्या नई नहीं है। दशकों से जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो सका। पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि बड़ाजामदा को कभी लौहांचल की औद्योगिक नगरी कहा जाता था। यहाँ कभी 200 से अधिक लौह अयस्क क्रेशर और खदानें संचालित थीं। बड़ी-बड़ी कंपनियों के कार्यालय भी यहीं थे। इसके बावजूद न सड़कें बनीं, न नालियां, न ही ड्रेनेज सिस्टम।

थोड़ी बारिश होते ही लोग घर से बाहर निकलने में कठिनाई झेलते हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। गाड़ियों से उछलने वाला कीचड़ और धूल लोगों का जीवन दूभर बना देता है। दुकानों में रखा सामान तक खराब हो जाता है, जिसे ग्राहक खरीदने से मना कर देते हैं।

शंभू पासवान के मुताबिक, शांति समिति की हर बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया है। पूर्व एसडीओ ने ड्रेनेज सिस्टम बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थिति यह है कि भारी बारिश के दौरान बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं, क्योंकि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Gua : राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों की बहाली की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

गुवा सेल प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप, सात गांवों के ग्रामीणों में गहराया असंतोष गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा को मिला ‘खौफ’ से छुटकारा, 80 लोगों पर हमला करने वाला बंदर पकड़ा गया

वन विभाग के साहसिक अभियान से तीन महीने की दहशत का अंत, बाजार क्षेत्र में लौटी रौनक तीन महीने से आतंक का पर्याय बना बंदर आखिर पिंजरे में कैद बहरागोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *