Jamshedpur: अवैध बालू भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो हाईवा जब्त

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने 11 सितंबर की मध्यरात्रि छापेमारी अभियान चलाया।

श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर मौजा में छापेमारी के दौरान लगभग 10,500 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया। मौके पर मौजूद बालू को जप्त कर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसी दौरान धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान भालकी मोड़ के पास अवैध बालू परिवहन करते हुए दो हाईवा ट्रक (JH05BZ-4154 और JH05CB-6407) को भी पकड़ लिया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व हानि रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंदन यादव बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष

जमशेदपुर :  कांग्रेस ओबीसी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमिटी का विस्तार किया है। इस क्रम में परसुडीह कोयला टाल के पास…

Spread the love

Jamshedpur : पृथ्वी दिवस पर डालसा ने प्रकृति संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जमशेदपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सभागार में  “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर प्रकृति संरक्षण संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time