गुवा: गुवा थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जाटाहाटिंग निवासी 15 वर्षीय ममता होरो, पिता करण होरो को सकुशल बरामद कर लिया।
इस मामले में नामजद आरोपी मंगल तिरिया (16 वर्ष), पिता हारिस तिरिया, निवासी नोवामुंडी, चाईबासा को पुलिस ने विधिवत निरुद्ध किया। चूंकि आरोपी नाबालिग है, उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश करने हेतु भेज दिया गया।
यह मामला गुवा थाना कांड संख्या 10/25, दिनांक 15 फरवरी 2025 के तहत दर्ज था। पुलिस ने इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) BNS में अंकित किया था। बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


















































