Jamshedpur: बिष्टुपुर में कारोबारी से हुई लूट कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड अमृतसर से गिरफ्तार

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को कारोबारी साकेत अग्रवाल से हुई 30 लाख रुपये की लूट और फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात का मास्टरमाइंड कदमा निवासी राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी है, जिसे अमृतसर से दबोचा गया।

जांच ऐसे पहुंची अपराधियों तक
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस केस की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और पेशेवर तरीके से छापेमारी कर अपराधियों तक पहुंच बनाई।

राकेश मंडल से पूछताछ में उसके तीन साथियों के नाम सामने आए। इसके बाद कमलेश नारायण दुबे, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को भी विभिन्न जिलों से गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

साजिश और बरामदगी
गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि इस वारदात की मुख्य साजिश कमलेश दुबे ने रची थी। पुलिस ने अब तक 10 लाख 69 हजार 700 रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी
राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी (41), निवासी कदमा, जमशेदपुर
कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर (41), निवासी कदमा
सुधीर नारायण बेहरा (35), निवासी नोवामुंडी, चाईबासा
गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा (25), निवासी गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां

बरामद सामान
एक देशी पिस्टल
इनोवा कार (JH-05AN-7303)
चार मोबाइल फोन
10,69,700 रुपये नगद
एसएसपी ने बताया कि पुलिस फरार अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में मिर्च पाउडर झोंककर कारोबारी से 30 लाख लूटे, फायरिंग से सनसनी!

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *