Jamshedpur: परसुडीह में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित गांधी मैदान के पास किराए के मकान में रहने वाले रॉकी यादव उर्फ राहुल (32 वर्ष) की गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहुल ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई विक्की यादव ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल की कॉल डिटेल्स, मोबाइल फोन और घर के हालात की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। परिजनों के अनुसार, जब राहुल की पत्नी काम से घर लौटी तो फांसी में इस्तेमाल किया गया कपड़ा जला हुआ मिला। इस वजह से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

करीब पांच साल पहले राहुल ने परसुडीह की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और अलग रह रहा था। उसका एक चार साल का बेटा भी है। घटना के वक्त घर में सिर्फ राहुल और बच्चा मौजूद थे। पत्नी काम पर गई हुई थी। राहुल पेशे से ड्राइवर था और चेसिस पहुंचाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही घर लौटा था और अगले दिन बाहर गाड़ी लेकर जाने वाला था।

परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। टीम सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई की पुष्टि करेगी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परसुडीह इलाके में मातम और चिंता का माहौल है। परिजन न्याय और निष्पक्ष जांच की उम्मीद में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

 Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत को 12 को, डालसा ने आम लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हों, इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time