भारत में बनेंगे 114 राफेल फाइटर जेट, इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील

नई दिल्ली:  भारतीय वायुसेना ने घटती स्क्वाड्रन की जरूरत को देखते हुए 114 राफेल फाइटर जेट देश में ही बनाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को सौंपा है। यह प्रोजेक्ट करीब 2 लाख करोड़ रुपये का होगा और मंजूरी मिलने पर यह भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील साबित होगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए भारत और फ्रांस सरकार के बीच गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (G2G) करार होगा। करार होने पर फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट भारत में किसी स्वदेशी कंपनी के साथ मिलकर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इसमें बनने वाले राफेल जेट लगभग 60% भारतीय हथियारों और उपकरणों से लैस होंगे।

हाल ही में पहलगाम नरसंहार के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने राफेल जेट का इस्तेमाल किया। इस अभियान ने राफेल की मारक क्षमता को और मजबूत तरीके से साबित किया।

भारत के पास फिलहाल 36 राफेल फाइटर जेट हैं, जिन्हें फ्रांस से खरीदा गया था। ये जेट मिटयोर, मीका और स्कैल्प जैसी फ्रांसीसी मिसाइलों से लैस हैं। लेकिन भारत में बनने वाले राफेल जेट को स्वदेशी मिसाइलों और तकनीक से भी सुसज्जित किया जा सकेगा।

114 राफेल जेट बनाने की प्रक्रिया में वित्त मंत्रालय, रक्षा खरीद परिषद और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी शामिल है। संभावना है कि इनमें से कुछ जेट सीधे फ्रांस से खरीदे जाएं, जबकि बाकी भारत में तैयार किए जाएं। इन जेट्स से वायुसेना की 5-6 नई स्क्वाड्रन खड़ी हो पाएंगी।

अगर यह डील फाइनल होती है तो वायुसेना का पुराना मीडियम वेट फाइटर जेट (MRFA) प्रोजेक्ट बंद कर दिया जाएगा। उस प्रोजेक्ट में भी 114 जेट्स का निर्माण होना था, लेकिन उसके लिए वैश्विक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा होती। नई डील केवल भारत और फ्रांस के बीच होगी।

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में भारत ने नौसेना के लिए फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन वर्जन खरीदने का करार किया था। इन्हें स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका के विकास कुमार भकत व अफ्रीका के लेखकों ने मिलकर लिखी ‘इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है पुस्तक

    विकास कुमार भकत पुस्तक के हैं मुख्य लेखक व संपादक, विद्यार्थियों, शिक्षक और अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी है पुस्तक पोटका : अंग्रेजी भाषा और व्याकरण की…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time