इंफाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर पहुंच रहे हैं। 2023 की जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला मणिपुर दौरा है। इस दौरान वे चुराचांदपुर और इंफाल में राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएँ सुनेंगे।
मई 2023 से मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष जारी है। अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 57 हजार लोग दो साल से अधिक समय से 280 राहत शिविरों में रह रहे हैं।
कार्यक्रम का विवरण
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे चुराचांदपुर पहुंचेंगे। यहां वह पहले राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों से बातचीत करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लगभग 2:30 बजे इंफाल पहुंचेंगे और वहाँ भी विस्थापित परिवारों से मिलेंगे।
8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री अपने दौरे में मणिपुर को 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें 3,647 करोड़ रुपये की जल निकासी व परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना और 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना शामिल है।
इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इनमें मंत्रीपुखरी में 101 करोड़ रुपये की लागत से बने नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और 538 करोड़ रुपये की लागत से बने नागरिक सचिवालय का उद्घाटन शामिल है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































