Nepal से अब तक 251 भारतीय सुरक्षित लौटे, 158 की वापसी प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली:  नेपाल संकट के बीच भारतीय नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम में शुक्रवार को भी कॉल आती रहीं। अब तक 409 लोगों ने सहायता मांगी है, जिनमें से 251 सुरक्षित वापस आ चुके हैं। बाकी की वापसी के प्रयास जारी हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण गृह मंत्रालय और आईबी अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं ताकि भारतीय नागरिक सुरक्षित लौट सकें।

भारत-नेपाल सीमा लगातार चौथे दिन बंद रही। नेपालगंज में उपद्रव के बाद हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। सीमा बंद होने से लगभग एक हजार ट्रक रुपईडीहा बॉर्डर पर खड़े हैं, जिनमें चावल, मक्का, दवा और रोजमर्रा की वस्तुएं लदी हैं। मुंबई, दिल्ली, शिमला और गोवा तक चलने वाली बसें यात्रियों के अभाव में सड़क किनारे खड़ी हैं।

शुक्रवार सुबह 20 से अधिक पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस टैंकर नेपाली सेना की सुरक्षा में नेपाल भेजे गए। लेकिन सप्लाई ठप होने से महंगाई चरम पर है। नेपाल में 50 रुपये का बिस्कुट पैक अब 150 रुपये का बिक रहा है, जबकि 160 रुपये वाला पैक 300 तक पहुंच गया है। गैस सिलिंडर की भारी कमी है और कई जगहों पर खाद्य तस्करी भी शुरू हो गई है।

सीमा से सटे नेपाली गांवों में हाल की हिंसा के बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। पांच लोगों के एक साथ बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है और शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जैसी स्थिति है। सेना लगातार गांवों में गश्त कर रही है, वहीं भारतीय इलाके में एसएसबी और पुलिस पूरी तरह चौकस है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि बॉर्डर जल्द नहीं खुला तो नेपाल में खाद्य और दवाओं की भारी किल्लत हो सकती है। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love
  • Related Posts

    Parliament : लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

    नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनि मत से खारिज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की…

    Spread the love

    SC ने केंद्र सरकार को Covid-19 टीकाकरण के कारण वैक्सीन से होने वाले नुकसान या गंभीर प्रतिकूल प्रभावों के मामलों के लिए एक ठोस ‘मुआवजा नीति’ तैयार करने का दिया निर्देश 

    नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों (Side Effects) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *