Madhupur : पंचमंदिर श्री श्याम बाबा व बजरंगबली मंदिर में चोरी, मुकुट समेत 20 लाख के आभूषण गायब

 

देवघर : देवघर जिले के मधुपुर शहर के पंचमंदिर स्थित श्री श्याम बाबा और बजरंगबली मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार देर रात चांदी का मुकुट, माला, कुंडल, चांदी का धनुष–बाण, छत्तर समेत करीब 20 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। रात में दो बजे मंदिर के पुजारी जब शौच करने के लिए उठे तो मठ के दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिले में लगातार मठ-मंदिरों में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें : Mahakumbh : महाकुंभ में आज आएंगे उद्योगपति गौतम अदाणी

चोरों की गिरफ्तारी की मांग की

मंदिर के पुजारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार रात मंदिर को बंद कर सोने चले गए। रात करीब दो बजे शौच के लिए उठे तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है। चोरों ने हनुमान मंदिर और श्री श्याम मंदिर का ताला तोड़कर सभी आभूषण चोरी कर लिया था। तत्काल इसकी सूचना मंदिर कमेटी और मधुपुर थाने की पुलिस को दी। पटना की जानकारी पाकर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तमसोय समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को भी मंगाया गया है। पुलिस टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल कन्नू ने मठ-मंदिरों की सुरक्षा के साथ-साथ चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पारडीह एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन, भाजपा-जदूय कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जतायी खुशी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *