Saraikela: विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पहली बार लगी आर्ट वर्कशॉप और प्रदर्शनी

सरायकेला:  ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती के अवसर पर चांडिल प्रखंड में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मठिया रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चांडिल पंचायत के मुखिया मनोहर सिंह सरदार और दुर्गा मंदिर कमिटी के अध्यक्ष समीर कुंडू ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें चित्रांकन, म्यूजिकल चेयर, और गोली-चम्मच रेस शामिल थीं।

चांडिल के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना बताया गया।

इस वर्ष पहली बार दो दिवसीय Art Workshop और Art Exhibition का भी आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड और बंगाल के वी-कम्युनिटी आर्टिस्ट कलाकार शामिल हुए। इस पहल से ग्रामीण छात्रों में कला और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Seraikela : सरायकेला-खरसावां में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 28 से

एग्रिको ग्राउंड में सुबह 9 बजे से बालक, बालिका का होगा चयन जमशेदपुर : झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी जुलाई-अगस्त 2026 में 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप…

Spread the love

Muri : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मुरी : अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावे स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने एक-एक करके सभी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time