बहरागोड़ा: एनएच-18 पर झरिया मोड़ के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट (WB51C7151) एक 14-चक्का ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई।
मृतकों की पहचान
चालक गणेश रॉय (50 वर्ष), निवासी चक्रबाड़िया रोड, कोलकाता
कुसुमिता पटनायक (55 वर्ष), निवासी प्रथिक बिहार, कदमा, जमशेदपुर
उनकी बेटी मोनिका पटनायक (28 वर्ष)
तीनों गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बहरागोड़ा पुलिस और एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार दोनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
There is no ads to display, Please add some



















































