Bihar: मधुबनी में मिट्टी के चूल्हे पर बनी रोटी खाते दिखे तेजस्वी, बोले — “देहात का स्वाद अनोखा”

पटना:  बिहार की सियासत इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक देसी अंदाज़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

तेजस्वी ने खुद अपने ‘एक्स’ अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में वे एक ग्रामीण घर की मिट्टी की रसोई में बैठकर लकड़ी और गोबर के उपलों से जलते चूल्हे पर बनी मडुआ (रागी) की रोटी और देसी साग-चोखा का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान मधुबनी जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में वे चप्पल बाहर उतारकर रसोई में प्रवेश करते हैं और बोरे पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं।
थाली में उनके सामने सादगी से परोसा गया मडुआ की रोटी, चोखा, चटनी और प्याज था। मिट्टी के चूल्हे पर पार्टी के स्थानीय नेता के घर की महिला उपलों की आंच पर रोटियाँ सेंक रही थी।

तेजस्वी हर निवाले का स्वाद लेते हुए कहते हैं — “चूल्हे की आंच में सिकी रोटी में मिट्टी की महक, मिठास और अपनापन होता है। ये स्वाद शहर में नहीं, सिर्फ देहात में मिलता है।” उनके इस सादगी भरे अंदाज़ को लोगों ने “ज़मीन से जुड़ाव का प्रतीक” बताया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ तेज़ हैं। समर्थक इसे तेजस्वी की सादगी और जनता से नज़दीकी का संदेश बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि यह दृश्य बिहार की ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की सजीव झलक पेश करता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: भाजपा ने झारखंड में किया बड़ा बदलाव, आदित्य साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Jamshedpur : नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में हुए शामिल

कहा- नारी शक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की परंपरा से भारत फिर बनेगा विश्व गुरु जमशेदपुर :  दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time