Bihar: सीएम आवास में आज बड़ी बैठक, निशांत के लिए टिकट पर विचार

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने जेडीयू की संगठनात्मक रणनीति मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाना शुरू कर दिया है।

आज मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू के कई बड़े नेता और संभावित उम्मीदवार नीतीश कुमार से मिले। सूत्रों के अनुसार, जिन नेताओं को पार्टी टिकट मिलने की संभावना है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया। बैठक में चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन और क्षेत्रवार समीकरणों पर चर्चा की जा सकती है।

हिलसा विधानसभा से जेडीयू जिलाध्यक्ष भरत शर्मा ने मुख्यमंत्री से नालंदा से निशांत कुमार को चुनाव लड़वाने की मांग की। भरत शर्मा ने कहा, “पूरा जिला कार्यकर्ताओं ने बैठकर निर्णय लिया और इसे सीएम के सामने रखा।” सीएम नीतीश ने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में मेहनत जारी रखें।

खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव के राजद में शामिल होने पर जेडीयू प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह निषाद ने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की थी, इसलिए पार्टी ने उन्हें किनारे कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि पिछले डेढ़ साल से पार्टी के कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और उन्हीं को उम्मीदवार बनाने की प्राथमिकता है।

सीएम नीतीश कुमार पहले ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। इसे अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की दिशा में रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

जेडीयू के अंदरूनी समीकरण और आगामी गठबंधन को ध्यान में रखते हुए ये बैठकें रणनीतिक महत्व की हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आज की मुलाकातों से संभावित नाराज नेताओं को साधने और संगठनात्मक संकट कम करने के संकेत मिल सकते हैं।

 

बिहार में शुक्रवार को 25 लाख महिलाओं के खातों में 10,000-10,000 रुपए भेजे गए। यह राशि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दी गई। पटना में मुख्यमंत्री आवास में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री मौजूद रहे। सीएम ने डिप्टी सीएम सिन्हा को लेट आने पर हल्के अंदाज़ में टोका — “आ गए… थोड़ा सा लेट से आते हैं।” इसके पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 75 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की थी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: मधुबनी में मिट्टी के चूल्हे पर बनी रोटी खाते दिखे तेजस्वी, बोले — “देहात का स्वाद अनोखा”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Jamshedpur : नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में हुए शामिल

कहा- नारी शक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की परंपरा से भारत फिर बनेगा विश्व गुरु जमशेदपुर :  दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time