Saraikela: सरायकेला-खरसावां को “मॉडल ग्राम” बनाने की योजना तेज, हर घर जल और स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश

सरायकेला:  उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनाओं की प्रगति और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष ग्राम पंचायतों के सभी घरों को नल-जल से जोड़ा जाए। साथ ही, “हर घर जल” प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। जिन पंचायतों में जलापूर्ति कार्य अधूरा या संरचनाएँ क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें दुरुस्त कर ही प्रमाणन कार्य पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने, कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा लापरवाही करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने एस.बी.एस. निरीक्षण रिपोर्टों की समीक्षा कर जियो-टैगिंग पूर्ण करने और योजनाओं को संबंधित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को “मॉडल ग्राम” के रूप में विकसित करने और अधिक से अधिक पंचायतों को तीन और पांच स्टार रेटिंग श्रेणी में शामिल करने की दिशा में ठोस पहल करने के लिए कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता और पेयजल योजनाओं की सतत निगरानी और फील्ड सत्यापन किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे। ग्राम स्तर पर सामुदायिक बैठकें, दीवार लेखन और प्रचार माध्यमों के जरिए जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।

उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ विकास योजनाएँ नहीं हैं, बल्कि ये नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और जीवन-गुणवत्ता से सीधे जुड़ी हुई हैं। सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय, गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सरायकेला-खरसावां जिला “शत-प्रतिशत हर घर जल और स्वच्छता संपन्न जिला” के रूप में स्थापित हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: त्योहार से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time