Jamshedpur: संगठित प्रयास से हुई विवाह की तैयारी, श्री शनिदेव भक्त मंडली का योगदान

जमशेदपुर: बुधवार को श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) परिवार द्वारा रिसिता के विवाह के लिए मदद प्रदान किया गया. मंडली के सभी सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंद परिवारों का सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया है.

रिसिता घोष का विवाह
मंडली की पुत्री रिसिता के सिर से पिता का साया उठ चुका है. उनकी विधवा मां ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए आंचल फैलाया है, ताकि रिसिता का विवाह हो सके. मंडली की सदस्य दीपा दत्ता जी के निवेदन पर इस मामले में पहल की गई.

राशन सामग्री का सहयोग
विधवा मां ने मंडली के समक्ष रिसिता के विवाह के लिए राशन सामग्री की मांग की, ताकि बारातियों और परिजनों का आदर-सत्कार किया जा सके. विवाह 24 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को संपन्न होना है. इस दिशा में मंडली ने आज हुयूम पाइप, कल्याण नगर, भुईयाडीह, जमशेदपुर स्थित रिसिता के घर जाकर राशन सामग्री प्रदान की. इस कार्य के लिए मंडली ने 18,300 रुपये खर्च किए.

मंडली के सदस्य
इस पुनीत कार्य के साक्षी मंडली के संस्थापक सह संरक्षक मंटू सिंह मोदक, आशीष बैनर्जी, गौरांगो धर, मानिक गोराई, बिपिन कुमार आदि उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत Quiz का हुआ आयोजन

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Jamshedpur : हल्की बारिश में बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी दर्जनों घरों में घुसा

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड़ अंतर्गत बामनगोड़ा पूर्वी कालीमाटी पंचायत में मेन रोड़ के आधा दर्जनों घरों में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुस गया। हल्की बारिश में ही यह स्थिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time