Jamshedpur: अवैध हथियार के साथ लोगों को डराने वाले चाचा-भतीजा धराए, भेजे गए जेल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में खरकई नदी के किनारे पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

गिरफ्त में आए अपराधियों में कदमा निवासी 40 वर्षीय रविनाथ मछुआ और 19 वर्षीय आशिष मछुआ शामिल हैं। उनके पास से लोहे का देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद हुई। दोनों चाचा-भतीजा हैं।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये दोनों अपराधी अपने नाम का दबदबा बनाने के लिए हथियार और गोली के बल पर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनके साथ मारपीट भी करते थे। उल्लेखनीय है कि रविनाथ मछुआ पहले अवैध शराब बिक्री के आरोप में जेल जा चुका है।

दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर फिलहाल जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित अपराधों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: जोधा ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत – चालक फरार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सपनों का सफर बना आखिरी सफर, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई मां की गोद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर…

Spread the love

Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान

पोटका : सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मालती टुडू ने 12वीं आर्ट्स की परीक्षा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time