जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए एंट्री क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक पर सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस कांड में शामिल तीसरे अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
9 अक्टूबर की शाम 6 बजे, मर्सी अस्पताल गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिरसानगर की ओर से आ रही एक बाइक (संख्या 05डीटी-1287) को रोका। बाइक पर सवार दो युवक — बिरसानगर निवासी राहुल मुखी (19) और अजय मुखी (20) — वैध कागजात नहीं दिखा पाए और कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दे सके।
जांच में पता चला कि यह बाइक सिदगोड़ा थाना में दर्ज चोरी की बाइक थी। दोनों अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने सीतारामडेरा रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी विकाश शर्मा उर्फ बच्चा बबुआ बच्चा को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित अपराधों की पहचान कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: अवैध हथियार के साथ लोगों को डराने वाले चाचा-भतीजा धराए, भेजे गए जेल


















































