Saraikela: सरायकेला में Walk4Dyslexia, डिस्लेक्सिया जागरूकता के लिए मौन पदयात्रा

सरायकेला:  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरायकेला ने Walk4Dyslexia कार्यक्रम के तहत समाज में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक मौन पदयात्रा का आयोजन किया।

विद्यालय परिसर से शुरू हुई पदयात्रा सरायकेला मुख्य पथ तक गई। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और अन्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने लाल वस्त्र पहने और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से चलकर संदेश दिया कि सीखने में कठिनाई झेल रहे बच्चों को समझने और सहयोग देने की आवश्यकता है।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “डिस्लेक्सिया कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक विशेष प्रकार की सीखने की शैली है। हमें ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए और उनके लिए सहानुभूतिपूर्ण वातावरण तैयार करना चाहिए।”
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोना जेना ने बताया कि डिस्लेक्सिया एक अदृश्य न्यूरोलॉजिकल दिव्यांगता है और हर पांच में से एक व्यक्ति इससे प्रभावित होता है। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर महीने को विश्व स्तर पर डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वार्डन अंजू अंजु अलडा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और समाज में समान शिक्षा और समझ का संदेश फैलाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह और फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी का अहम योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Chaibasa: SAIL में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 25 अक्टूबर को होगी आर्थिक नाकाबंदी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time