Jamshedpur: DC Lounge सैलून में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रॉड बरामद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पुलिस ने 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज में हुई तोड़फोड़ की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मो. मुस्ताक गद्दी (37) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घटना का कारण निकला आपसी विवाद
सिटी एसपी कुमार शिवाषीश ने बताया कि मो. मुस्ताक का भतीजा कुछ दिन पहले साकची में मारपीट की घटना में शामिल था, जिसमें एक युवक डीसी लाउंज संचालक का रिश्तेदार था। इसी बात से नाराज होकर मुस्ताक ने बिष्टुपुर के डीसी लाउंज में तोड़फोड़ करने की योजना बनाई और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचा।

एसआईटी टीम ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर कर रहे थे। टीम ने सीसीटीवी की बारीकी से जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अन्य मामलों की भी जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मो. मुस्ताक के खिलाफ बिष्टुपुर और साकची थाने में दो और एफआईआर दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की संभावित संलिप्तता की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: डीसी लाउंज में विवाद, घायल छात्र के पिता ने की सैलून के मालिक को गिरफ़्तार करने की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर के मॉ पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन हुई विशेष पूजा अर्चना, भक्तों के बीच बंटा प्रसाद

जमशेदपुर : तीन दिन तक मंदिर का पट बंद रहने के बाद चतुर्थ दिन 26 जून शुक्रवार की सुबह बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का…

Spread the love

Potka : अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक, नशा छोड़ने का लिया संकल्प

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हाड़तोपा पंचायत के हाड़तोपा गांव में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time