Saraikela: चांडिल में मांझी एभेन आखड़ा की बैठक, आदिवासी अधिकारों पर बना रणनीति रोडमैप

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडल स्थित डैम शीशमहल परिसर में रविवार को रायडीह मांझी बाबा तरणी चरण मुर्मू की अध्यक्षता में मांझी एभेन आखड़ा की अनुमंडल स्तरीय संयोजक मंडली की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन खुंटी के मांझी बाबा कुनाराम सोरेन ने किया।

बैठक में संयोजक सह कुरली मांझी बाबा संजीव टुडू ने बताया कि आगामी 16 नवंबर 2025 को शीशमहल चांडिल डैम भवन में चारों प्रखंड — चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ और कुकड़ू — के लगभग 300 मांझी बाबा एकत्रित होंगे। इस दौरान संगठन की नीतियों और जनहित से जुड़ी मांगों पर चर्चा होगी।

तीन सूत्रीय मांगों पर बनेगी रणनीति
जगमांझी सह समाजसेवी बाबू राम सोरेन ने कहा कि बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा —
राज्य में पेसा नियमावली को लागू करवाना,
सारना धर्म को अलग कोड दिलाना,
मांझी बाबा को ग्राम प्रधान का दर्जा दिलाना।

उन्होंने कहा कि आदिवासी अधिकार, अस्मिता और पहचान के संरक्षण के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाया जाएगा। अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं कीं, तो आंदोलन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।

बैठक में रोहिना टुडू, बुद्धेश्वर सोरेन, इन्द्र टुडू, गोपाल सोरेन, रवि बेसरा, शिवचरण मांझी, बाबलु टुडू, बिजय मुर्मू समेत कई मांझी बाबा और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: खड़गपुर मंडल में RPF की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग को बचाया – खोया सामान लौटाया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time