Jamshedpur: टकलू लोहार हत्याकांड में बड़ी सफलता, चार साल बाद राजस्थान से पकड़ा गया रिंकू सेठ

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पुलिस ने सीतारामडेरा के चर्चित टकलू लोहार हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल और अमरनाथ सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य रिंकू सेठ को चार साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देशन में की गई। पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से शाहपुर इलाके में छापेमारी कर उसे पकड़ा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सेठ उलीडीह का रहने वाला है और फरारी के दौरान ‘खाटू वाले श्याम बाबा’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। इसी ग्रुप के जरिए वह अपने गिरोह के सदस्यों से संपर्क बनाए रखता था। तकनीकी सेल की निगरानी में इस ग्रुप की लोकेशन ट्रेस की गई और पुख्ता सबूत मिलने पर राजस्थान में छापेमारी की गई।

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 28 नवंबर 2024 को रिंकू सेठ की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद वह लगातार फरार रहा और दूसरे राज्यों में छिपकर गिरोह की गतिविधियां संचालित करता रहा।

पुलिस ने बताया कि रिंकू सेठ, मासुक मनीष और निशु के साथ मिलकर मानगो इलाके में गणेश सिंह गिरोह के वर्चस्व को चुनौती दे रहा था। ये तीनों अपराधी अमरनाथ गिरोह से जुड़े हुए हैं और कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

टकलू लोहार हत्याकांड में पहले ही कई गिरफ्तारियां
गौरतलब है कि 1 फरवरी 2024 को हुए टकलू लोहार हत्याकांड में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
13 फरवरी 2024 को सुजल बहादुर उर्फ बोटे और मुन्ना अधिकारी गिरफ्तार हुए थे।
12 मार्च 2024 को अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम को भी पकड़ा गया था।
इनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मुंबई से लौटने के बाद कोलकाता भागने की फिराक में थे, तभी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस और आरपीएफ ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिंकू सेठ को जल्द ही जमशेदपुर लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर गिरोह की बाकी कड़ियों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से अमरनाथ गिरोह की शेष गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *