Patamda: पटमदा में किसान की दुखद मौत, जंगल में फांसी से लटका मिला शव

पटमदा:  पटमदा थाना क्षेत्र के जाल्ला गांव निवासी कंठीराम महतो (63 वर्ष) का शव आज लोछीपुर पंचायत के चाढ़रीकल गांव के डूंगरी जंगल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। कंठीराम 18 अक्टूबर से लापता थे।

सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कंठीराम महतो एक कृषक परिवार से थे। वे शनिवार सुबह खेत देखने के लिए घर से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया। ग्रामीणों ने दुख जताते हुए प्रशासन से किसान परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : मिठाई झरना वन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेता ने मुख्य सचिव से की कार्रवाई की मांग

    पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के मिठाई झरना एवं आसपास के वन क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कीमती पत्थरों और लौह अयस्क के अवैध खनन तथा परिवहन का…

    Spread the love

    Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

    जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time