पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र के जाल्ला गांव निवासी कंठीराम महतो (63 वर्ष) का शव आज लोछीपुर पंचायत के चाढ़रीकल गांव के डूंगरी जंगल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। कंठीराम 18 अक्टूबर से लापता थे।
सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कंठीराम महतो एक कृषक परिवार से थे। वे शनिवार सुबह खेत देखने के लिए घर से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया। ग्रामीणों ने दुख जताते हुए प्रशासन से किसान परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


















































