Chaibasa: गुवा में उमड़ी श्रद्धा की लहर, महिलाओं ने मां काली को सिंदूर दान कर दी भावभीनी विदाई

गुवा:  गुवा क्षेत्र बुधवार को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, जब महिलाओं ने मां काली की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक सिंदूर दान कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों में सजधजकर पूजा स्थल पहुंचीं और मां काली की आरती, पूजा व भक्ति गीतों से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

पूजा के बाद महिलाओं ने देवी को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि, सौहार्द और एकता की कामना की। ढोल-नगाड़ों और “जय मां काली” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान कई महिलाएं भावविभोर होकर नाचती-गाती नजर आईं।

कार्यक्रम के अंत में मां काली की प्रतिमा को विदाई दी गई। शोभायात्रा के रूप में प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां से अगले वर्ष पुनः आशीर्वाद देने की कामना की। कई महिलाओं की आंखें विदाई के क्षणों में नम हो गईं।

इधर, हिरजी हर्टिंग स्थित श्रमिक कॉलोनी में भी काली पूजा पूरे उत्साह से मनाई गई। महिलाओं ने सिंदूर दान कर मां काली से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन सेल श्रमिक सह समाजसेवी सोमा कुम्हार की अध्यक्षता में हुआ।

पूरे आयोजन में शांति और सौहार्द का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन और स्थानीय समिति के सदस्यों ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा।
आयोजन में सोमा कुम्हार, चांदमनी देवी, कपिलेश्वर दोंगा, हेमराज सोनार, अशोक कुमार महतो, दिलीप महतो, रजनी पिंगुवा, पदमा मिश्रा, सिलमनी जोजो, मुक्ति दास और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। गुवा में यह दिन भक्ति, परंपरा और सामुदायिक एकता का सुंदर प्रतीक बन गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: बागों गांव में श्रीकृष्ण भक्ति का उल्लास, गोवर्धन पूजा से छाया भक्तिमय माहौल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time