Gua : चित्रगुप्त भगवान की पूजा और भाई दूज पर्व धूमधाम से संपन्न

  • कायस्थ समाज ने कलम-दवात की पूजा कर मांगी बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद
  • जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं भगवान चित्रगुप्त – भूषण लाल
  • पापों से मुक्ति और अच्छे कर्मों की प्रेरणा का प्रतीक है यह पूजा
  • चित्रगुप्त पूजा में समाज के लोगों की रही सक्रिय भागीदारी, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम

गुवा : गुवा में गुरुवार को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुवा के विभिन्न इलाकों — योग नगर, सेवा नगर, स्टेशन कालोनी, विवेक नगर, कैलाश नगर और हिरजीहाटिंग में भाई दूज की पूजा की धूम रही। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पारंपरिक गीत गाए और पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान बहनों ने गाय के गोबर से बने गोधन की लाठी और डंडों से कुटाई की तथा चना और रेघनी के कांटे को चढ़ाया। इसके बाद रेघनी के कांटे को जीभ में चुभाकर भाई को बजरी और लड्डू खिलाया गया, जो पारंपरिक आस्था का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राउरकेला में 5 घरों की चोरी का खुलासा, जमशेदपुर से शंभु सिंह गिरफ्तार

भाई दूज पर बहनों ने निभाई परंपरा, भाइयों की दीर्घायु के लिए की विशेष पूजा

वहीं, कायस्थ समाज के लोगों ने गुवा के योग नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। समाज के सदस्यों ने पारंपरिक रीति से कलम-दवात, बही-खाता और लेखन सामग्री की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ाजामदा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जहां समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आरती उतारी और भक्ति भाव से भगवान चित्रगुप्त की वंदना की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा, ज्ञान और लेखन में उन्नति की कामना

पूजोत्सव के दौरान गुवा के सेल कर्मी सह समाजसेवी भूषण लाल ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं। उनकी पूजा न केवल पापों से मुक्ति का मार्ग दिखाती है, बल्कि अच्छे कर्म करने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने बताया कि व्यापार, लेखन और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में उन्नति के लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर पुजारी नागेंद्र पाठक, अजीत श्रीवास्तव, इंद्राणी वर्मा, राकेश नंदकोलियर, संजीव सिंहा, अरुण वर्मा, सतीश श्रीवास्तव, निरंजन प्रसाद, मनीष वर्मा और अनुराग सिंहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time