जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने रविवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप और सभी तकनीकी उपकरणों की स्थिति की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने उपायुक्त को बताया कि ईवीएम की स्थिति की नियमित जांच की जाती है और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षा उपाय लागू हैं।
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत हर महीने ईवीएम वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण किया जाता है और उसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड सरकार को भेजी जाती है।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और बिजली व्यवस्था लगातार सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अग्निशमन उपकरणों की समय-समय पर जांच अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: छठ घाटों की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील















































