Jamshedpur: छठ पर्व पर सामर्थ्य भारत की सेवा की मिसाल, कदमा मार्केट में हुआ सूप वितरण

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के कदमा मार्केट के पास सामाजिक संस्था सामर्थ्य भारत द्वारा छठ पर्व के अवसर पर निशुल्क सूप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने किया।

संस्था के संस्थापक सदस्य और भाजपा कदम मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार पंडित के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से जरूरतमंद और योग्य छठव्रतियों की पहचान कर कूपन वितरण किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कूपनधारियों के अलावा अन्य श्रद्धालुओं को भी सुव्यवस्थित तरीके से सूप प्रदान किया गया।स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा, “छठ केवल पूजा नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी परंपरा का जीवंत प्रतीक है। सामर्थ्य भारत जैसी संस्थाएँ समाज में सेवा और सकारात्मक संदेश फैलाती हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूती देते हैं और हमें हमारे मूल संस्कारों से जोड़ते हैं।”

सुधांशु ओझा ने कहा, “छठ माता की कृपा से हमें सेवा का यह अवसर मिला। हमारा संकल्प है कि कोई भी छठव्रती बिना सूप और पूजन सामग्री के व्रत न करे। सामर्थ्य भारत लगातार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है।”

मातृशक्ति और सनातन आस्था के इस पर्व पर सामर्थ्य भारत का प्रयास न केवल सेवा की मिसाल पेश करता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जब समाज साथ चलता है, तो संस्कारों का दीप स्वयं प्रकाशित हो उठता है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं जैसे संदीप पांडे, रविकांत पांडे, ए. शर्मा, नंद दुबे, महेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार, राजू रजक, रोहित कुमार, मोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, आनंद शाह, आशुतोष प्रमाणिक, अरुण सिंह, पुष्पा सरदार, राजकरण कुमार, महेंद्र यादव, शशि भूषण तिवारी, दिलीप कुमार पांडे, अरविंद कुमार, कृष्णा देवी, मीना देवी, बबली देवी सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time