Jadugoda : बोंनगोडा में संपन्न हुआ 15वां स्वर्गीय शंभु नाथ महतो फुटबॉल महाकुंभ, विजेता बनी बाबा स्पॉटिंग टीम

  • बाबा स्पॉटिंग ने जीती 1.20 लाख की राशि, अन्नू श्री स्पॉटिंग उपविजेता

जादूगोड़ा : बोंनगोडा मैदान में आयोजित 15वां स्वर्गीय शंभु नाथ महतो फुटबॉल महाकुंभ का रविवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में बाबा स्पॉटिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,20,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अन्नू श्री स्पॉटिंग टीम उपविजेता रही, जिसे 80,000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर एलपीडी वारियर को 35,000 रुपये दिए गए, जबकि चौथे स्थान पर लाल टंड बॉयज क्लब रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आस्तिक महतो, मुखिया अनीता मुर्मू, और जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास ने सभी विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: छठ पर्व पर सामर्थ्य भारत की सेवा की मिसाल, कदमा मार्केट में हुआ सूप वितरण

आस्तिक महतो बोले – खेलों से स्वस्थ रहता है शरीर, सरकार दे रही बढ़ावा

समापन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य अतिथि आस्तिक महतो ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।” उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ‘खेलो इंडिया’ के तहत ग्रामीण व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा दे रही है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। आस्तिक महतो ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वर्गीय शंभु नाथ महतो की स्मृति में आयोजित यह फुटबॉल महाकुंभ न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला आयोजन भी है। उन्होंने आगे भी इस आयोजन को निरंतर जारी रखने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव में टिकी मुखी बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, दोनों प्रत्याशी कर रहे हैं प्रयास

समारोह की सफलता में कई स्थानीय नेताओं और युवाओं का योगदान

फुटबॉल महाकुंभ को सफल बनाने में आस्तिक महतो, नंदलाल महतो, हिरण्यमय दास, डॉ. सुंदरलाल दास, मुखिया अनीता मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार, कृष्णा मुंडा, सविता महतो, यशवंत महतो, तपन महतो, धनंजय महतो, गौरांगो महतो, सोनू कर्मकार, फकीर महतो, टाइगर पी.के., राजीव महतो, विनोद महतो और सुजल समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने कहा कि यह महाकुंभ न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में एकता और खेल भावना को भी मजबूती देता है। समापन अवसर पर मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Bahragora : अनुशासन और प्रतिभा के दम पर विनित वॉरियर्स बना ‘बीसीएल सेशन-2’ का चैंपियन, वीणापाणि स्टेडियम में चंपई सोरेन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि स्टेडियम में बुधवार को ‘बीसीएल सेशन-2’ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय कर व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time