Jamshedpur: घोड़ाबांधा में ओला सेंटर के बाहर लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा में रविवार देर रात आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां अचानक आग की लपटों में घिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 11 बजे एक कार से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

 

स्थानीय लोगों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचना दी। देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

 

इलाके के निवासियों का आरोप है कि ओला सर्विस सेंटर के मालिक तापस दास ने कंपनी की मिलीभगत से वन विभाग की जमीन और रोड किनारे की जगह को अवैध रूप से पार्किंग एरिया बना लिया है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन न तो वन विभाग और न ही प्रशासन ने कार्रवाई की।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्किंग स्थल के ठीक सामने एक ट्रांसफार्मर भी लगा है। अगर आग वहां तक पहुंचती, तो बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि हो सकती थी। नागरिकों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताया और मांग की है कि अवैध पार्किंग को तुरंत हटाया जाए तथा वन भूमि को कब्जा मुक्त किया जाए। साथ ही, आगजनी की घटना की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

    Spread the love

    Ranchi : एसआर डीएवी  पुंदाग में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    रांची : एसआर. डीएवी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time