पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर गितिलता के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार विक्रम बास्के की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गितिलता टोला भुरसाडीह निवासी विक्रम बास्के अपनी पत्नी को कुदादा छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रही पिकअप वैन को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें :
Gua : जॉन मिरन मुंडा की रिहाई की मांग को लेकर झारखंड जनरल कामगार यूनियन का नुक्कड़ सभा अभियान जारी
There is no ads to display, Please add some



















































