Potka: 78 साल बाद भी सानबासा गांव में नहीं पहुंचीं मूलभूत सुविधाएँ, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

पोटका:  पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के रसूनचोपा पंचायत अंतर्गत सानबासा गांव के 48 परिवारों में 375 लोग रहते हैं। लेकिन आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव में मूलभूत सुविधाएँ नहीं पहुंच पाई हैं। लगातार मांगों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई।

इस पर ग्रामीणों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के नेतृत्व में सहीया रानी सिंह सरदार, ग्राम प्रधान ददन सरदार, बहामनी सरदार, सुशीला सरदार, लासा मुर्मू और कांग्रेस जिला सचिव जयराम हांसदा ने मुख्य सड़क के पास प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन में ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल की मांग दोहराई। गांव की एकमात्र चापाकल ही पानी की आपूर्ति करती है। चापाकल खराब होने पर ग्रामीणों को कुएँ का सहारा लेना पड़ता है।

 

सड़कों की हालत इतनी खराब है कि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खटिया के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार मांग पत्र सौंपते-सौंपते थक चुके हैं। ग्रामीणों ने दो किमी जर्जर सड़क, जलमिनर की मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं की तत्काल जरूरत को लेकर प्रदर्शन किया।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

    बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

    Spread the love

    Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time