घाटशिला उपचुनाव: बाबू लाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा- राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमंत सोरेन

घाटशिला:  घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़े नेता घाटशिला में कैंप किए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी जादूगोड़ा पहुंचे और माटीगोंडा पंचायत भवन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

हेमंत सोरेन पर निशाना, कहा- राज्य की सबसे बड़ी समस्या
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने सभा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमंत सोरेन हैं और जनता की सत्ता में रहते हुए समस्या बनी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते छह वर्षों में हेमंत सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया, इसलिए अब उन्हें चुनाव में भटकना पड़ रहा है।

मइया योजना और वंचित महिलाओं का मुद्दा उठाया
बाबू लाल मरांडी ने मइया योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों महिलाएं इससे वंचित रही हैं, जबकि लाभ ऐसे लोगों को मिला जो बांग्लादेशी हैं। उन्होंने घाटशिला के हैंडल जुड़ी की घटना का भी जिक्र किया और इसे सरकार की नाकामी के उदाहरण के रूप में पेश किया।

सभा को गिरिडीह से भाजपा नेता सुरेश साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है और इस बार घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन ही जीतेंगे।

इस मौके पर भाजपा नेता रोहित सिंह परमार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेश साहू, मनोज प्रताप सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, विक्रम सिंह, गुरुचरण रजवाड़ और दिलीप पुरान समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  घाटशिला उपचुनाव: JLKM का प्रचार अभियान तेज, बंद पड़े माइंस को चालू कराने का वादा 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

    बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

    Spread the love

    Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time