घाटशिला उपचुनाव: JLKM का प्रचार अभियान तेज, बंद पड़े माइंस को चालू कराने का वादा

घाटशिला:  घाटशिला उपचुनाव के नजदीक आते ही प्रचार-प्रसार की रफ्तार बढ़ गई है। जेएलकेएम ने चारों प्रखंडों में अलग-अलग टीम बनाकर गाँव-गाँव और घर-घर जनता से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस अभियान का नेतृत्व केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो कर रहे हैं।

 

आज सभी टीमों ने अपने-अपने प्रखंडों में प्रचार करने के बाद दोपहर 3 बजे फुलडुंगरी से स्टेशन रोड होते हुए राज स्टेट मैदान घाटशिला तक पदयात्रा की। इस पदयात्रा का समापन राज स्टेट मैदान में हुई नुक्कड़ सभा के साथ किया गया। सभा को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू और पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता देवेन्द्र नाथ महतो ने संबोधित किया।

 

देवेन्द्र नाथ महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार घाटशिला की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि घाटशिला क्षेत्र में खनिज संपदा भरपूर है, लेकिन इसके बावजूद लोग गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

 

महतो ने वादा किया कि अगर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू चुनाव जीतते हैं तो बंद पड़े सूरदा, केदाडीह, राखा कॉपर, चापड़ी, धोबनी और किशनगढ़िया माइंस को फिर से चालू किया जाएगा। इन माइंस में स्थानीय लोगों को टेंडर और रोजगार देने का भी भरोसा दिया गया।

 

 

सभा में केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू, प्रभारी प्रेम मार्डी, प्रेमनायक उदय मेहता और विजय साहू मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

    Spread the love

    Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

    बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time