जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के पास सोमवार दोपहर हुई लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ठेका कंपनी विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 10.50 लाख रुपये लूट लिए।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे तीन बदमाश कार्यालय में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर नकदी लूट ली। इस दौरान उन्होंने कंपनी की एक महिला कर्मी से भी 25 हजार रुपये जबरन छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
कंपनी के कर्मचारी पंकज कुमार सिंह के बयान पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी करण मुदिलयार और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिरसानगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस लूट ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some



















































