बहरागोड़ा: बहरागोड़ा-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान और एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भूतिया पंचायत के पास उस समय हुआ जब ग्राम प्रधान सीताराम मांडी बाइक से जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, श्यामली सिंह नामक वृद्ध महिला अचानक सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान उनकी टक्कर ग्राम प्रधान सीताराम मांडी की बाइक से हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बरिपदा रेफर कर दिया गया, जबकि वृद्ध महिला का इलाज बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
There is no ads to display, Please add some



















































