Jamshedpur: उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा को CPI(M) ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  शनिवार को बहरागोड़ा स्थित सीपीआई(एम.) पार्टी कार्यालय में ‘धरती आबा’ बीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए और महान आदिवासी नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, पार्टी के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो ने बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया और उन्हें ‘उलगुलान’ यानी महान हलचल के लिए प्रेरित किया।
स्वपन कुमार महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान और उनके दिखाए मार्ग आज भी शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में अभिजीत जाना, कन्हाई मुंडा, सुकुमार राणा, अजय गोस्वामी, सुधीर नायक, तपन विशाल, शशांक नायक, तारकेश्वर घोष, मीना रानी लोहार, धन नायक, बिरजू मंडी, बुधिया सिंह, रेवती सिंह मुंडा और सुखलाल मुंडा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time