Chandil: NH-33 पर भीषण हादसा – हाईवा से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, अस्पताल पहुँचाए गए घायल

चांडिल:  चांडिल थाना क्षेत्र के हुमिद के पास टाटा–रांची NH-33 पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर पलट गई और किनारे जा गिरी। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट चुका था।

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर चांडिल अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार काफी तेज गति में थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।

सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने हाईवा और कार को हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। कुछ देर के लिए NH-33 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना की मुख्य वजह लग रही है। हालांकि, सही कारण पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *