Jamshedpur: फिर सक्रिय हुआ जमानत पर छूटे अपराधियों का गिरोह, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नाम से बनाया गैंग – इलाके में दहशत

जमशेदपुर:  मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर इलाके में जमानत पर जेल से बाहर आए कुछ अपराधियों ने एक बार फिर आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। महबूब, नेयाज, रेयाज समेत 2–3 युवकों ने मिलकर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नाम से नया गिरोह बना लिया है।

यह भी सामने आया है कि गिरोह का संपर्क धनबाद के कुख्यात अपराधी फहीम खान से हुआ था। इसके बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर अपना पेज बनाकर बड़ी वारदात करने की धमकी दी है।

गैंग का विवाद जवाहरनगर रोड नंबर 13 स्थित तैयबा मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद को बहाना बनाकर गिरोह ने खुलेआम डराने–धमकाने की कोशिश की। मामले के सामने आते ही जिला पुलिस सक्रिय हुई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

उलीडीह और हयातनगर के लोग गैंग की गतिविधियों से डरे हुए हैं। महबूब और नेयाज अपने साथियों के साथ डिमना बस्ती में हथियार दिखाकर रंगदारी वसूल रहे हैं। दुकानदार इतने भय में हैं कि विरोध करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।

लगभग चार दिन पहले गैंग के सदस्यों ने हयातनगर में औराम बच्चा के घर में पिस्टल के बल पर घुसकर मारपीट और लूटपाट की। पीड़ित ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में डिमना बस्ती और हयातनगर में राज मिस्त्री जुल्फेकार की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी। इस केस में महबूब और नेयाज को जेल भेजा गया था। जेल में ही उनकी मुलाकात धनबाद गैंग के सदस्य फहीम खान से हुई।

करीब एक साल पहले जमानत पर छूटने के बाद दोनों ने फिर से इलाके में आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। अब उनकी बढ़ती गतिविधियों से पूरा क्षेत्र खौफ के माहौल में है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बर्थडे पार्टी में परोसी गई जहरीली शराब से युवक की मौत, पार्टी में शामिल दोस्त फरार

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time