कोलकाता: TMC सांसद कल्याण बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया है। राजभवन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक संयुक्त टीम पूरे राजभवन की तलाशी लेगी। इस टीम में कोलकाता पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शामिल होंगे।
राज्यपाल के नेतृत्व वाली टीम का मुख्य उद्देश्य राजभवन में किसी भी हथियार की मौजूदगी का पता लगाना है। तलाशी अभियान में नागरिक समाज के सदस्य और पत्रकार भी शामिल रहेंगे।
कल्याण बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राजभवन में भाजपा के अपराधियों को बुलाया जा रहा है और उन्हें हथियार दिए जा रहे हैं, ताकि TMC कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा सके। उन्होंने कहा था, “जब तक ये लोग राज्यपाल और राजभवन में हैं, बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।”
राज्यपाल की कड़ी प्रतिक्रिया
TMC सांसद के बयान पर राज्यपाल ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “अगर सत्ताधारी पार्टी का सांसद कह रहा है कि राजभवन में हथियार उपलब्ध हैं, तो इसका मतलब ये है कि उन्होंने अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं किया। सांसद को या तो माफी मांगनी होगी या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।” राज्यपाल ने TMC सांसद के आरोपों पर कानून सलाह भी मांगी है और मामले की जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


















































