West Bengal: TMC सांसद के आरोपों के बाद राजभवन में तलाशी अभियान, राज्यपाल खुद करेंगे नेतृत्व

कोलकाता:  TMC सांसद कल्याण बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया है। राजभवन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक संयुक्त टीम पूरे राजभवन की तलाशी लेगी। इस टीम में कोलकाता पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शामिल होंगे।

राज्यपाल के नेतृत्व वाली टीम का मुख्य उद्देश्य राजभवन में किसी भी हथियार की मौजूदगी का पता लगाना है। तलाशी अभियान में नागरिक समाज के सदस्य और पत्रकार भी शामिल रहेंगे।

कल्याण बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राजभवन में भाजपा के अपराधियों को बुलाया जा रहा है और उन्हें हथियार दिए जा रहे हैं, ताकि TMC कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा सके। उन्होंने कहा था, “जब तक ये लोग राज्यपाल और राजभवन में हैं, बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।”

राज्यपाल की कड़ी प्रतिक्रिया
TMC सांसद के बयान पर राज्यपाल ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “अगर सत्ताधारी पार्टी का सांसद कह रहा है कि राजभवन में हथियार उपलब्ध हैं, तो इसका मतलब ये है कि उन्होंने अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं किया। सांसद को या तो माफी मांगनी होगी या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।” राज्यपाल ने TMC सांसद के आरोपों पर कानून सलाह भी मांगी है और मामले की जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

    Spread the love

    Kharagpur : गीतांजलि में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा 80 कार्टन पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर जब्त, रेलवे की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

    खड़गपुर : रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने अपनी विशेष जांच अभियान के तहत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time