Ranchi : आचार संहिता उल्लंघन मामले में देवेंद्रनाथ महतो को न्यायालय से राहत

  • सोनाहातू थाना कांड संख्या 61/24 में मिली जमानत, प्रत्याशी बोलेन्यायपालिका पर पूरा भरोसा

रांची : सिल्ली विधानसभा सीट से ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के प्रत्याशी रहे देवेंद्रनाथ महतो को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज व्यवहार न्यायालय, रांची से बड़ी राहत मिली। उन पर सोनाहातू थाना कांड संख्या 61/24 के तहत मामला दर्ज था, जो निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2024 को दर्ज कराया गया था। इस मामले में पिछले कई दिनों से प्रशासनिक वारंट भी जारी था। मंगलवार को देवेंद्रनाथ महतो सशरीर अदालत में उपस्थित हुए, जहां उनके वरिष्ठ अधिवक्ता षष्टी रंजन ने सभी तथ्यों को मजबूती से रखते हुए जमानत याचिका पर बहस की।

इसे भी पढ़ें : डिजिटल नवाचार में अग्रणी NUVOCO, ‘कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट’ के लिए जीता प्रतिष्ठित सैप ACE अवॉर्ड

मामले की सुनवाई जुडिशल कमिश्नर अमित गुप्ता की बेंच में हुई, जहां प्रस्तुत तर्कों और दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय ने महतो को जमानत प्रदान कर दी। अदालत से बाहर आते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह राहत उनके संघर्ष को मजबूती देगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई आगे भी पूरी निष्ठा से जारी रखेंगे। वहीं अधिवक्ता ने बताया कि आरोपों का कानूनी आधार कमजोर था, जिसे अदालत ने ध्यान में रखा।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Jamshedpur : युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन 8 अगस्त का होगा समापन जमशेदपुर : युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में  शुरू हुआ। अधिवेशन के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time