बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और स्थानीय विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिविर में प्रखंड और अंचल के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
लाभुकों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
प्रमुख वितरण और लाभ:
- 5 लोगों को सोना सोबरन, धोती-साड़ी, लुंगी योजना का लाभ
- 15 लोगों को नरेगा जॉब कार्ड
- 4 लोगों को फूलो झानो आशीर्वाद योजना
- 25 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना
- 30 महिलाओं ने मईया योजना के लिए फॉर्म जमा किए
विधायक समीर महंती ने कहा, “इस कार्यक्रम के जरिए हम हर ग्रामीण की बात सुनते हैं, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करते हैं। अब लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। सरकार सीधे उनके गांव, उनके द्वार तक पहुंच रही है।”
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कई लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण हुआ और कई परिवारों को तत्काल लाभ मिला।
ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान इस पहल की सबसे बड़ी सफलता मानी गई।
शिविर में उपस्थित थे बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम मुंडा, 20 सूत्री अध्यक्ष आशीत मिश्र, मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू, नव कुंवर मुन्ना होता, अजित खंडपात्रा, बिजय नायक, बिसु ओझा, संदीप डांटपाठ, गोपेश्वर नायक, पिंटू नायक, लक्मण घोष, प्रमोद मुर्मू, प्रतिमा सतुआ, आनंद लाल गिरी, गया प्रसाद नायक, अमल नायक और अन्य।
इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शिविर में हुआ परिसंपत्ति वितरण