Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का बहिष्कार, अनियमितताओं पर कड़ी आपत्ति

  • मैया सम्मान योजना में कालाबाजारी और तैयारी बैठक न होने पर पंचायत समिति ने जताई नाराजगी
  • जिला उपायुक्त से सौंपा जाएगा मांग-पत्र, न मिलने पर धरना का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में प्रखंड प्रशासन और पंचायत समिति के बीच कई अनियमितताओं पर गंभीर आपत्ति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, पंचायत समिति के सदस्य और कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम से पूर्व कोई तैयारी बैठक आयोजित नहीं की गई और कार्यक्रम की तिथि में अचानक बदलाव कर दिया गया, जिससे प्रमुख, उप प्रमुख और पंचायत समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। बैठक में यह भी बताया गया कि बागबेड़ा में मैया सम्मान योजना के फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध कराने के बजाय कथित रूप से कालाबाजारी हो रही है, जिससे योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ससेक्स विश्वविद्यालय में झामुमो के संघर्ष और शिबू सोरेन की जीवनी पर कुणाल का व्याख्यान

प्रखंड कार्यालय में बैठक, पंचायत समिति ने उठाए गंभीर सवाल

बैठक में सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों के फॉर्म लेने की प्रक्रिया अव्यवस्थित रही और कई स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण आवेदन पर रसीद नहीं दी गई। उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा ने कहा कि पंचायतों को वर्षों से विकास के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिल रहा, जबकि सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर आयोजित कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा कि शिविरों का संचालन सही तरीके से नहीं होने से आम जनता परेशान हो रही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस पूरे मसले को लेकर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Potka: रंभा कॉलेज के छात्रों ने किया पुस्तक मेला भ्रमण, साझा किया ज्ञान का अनुभव

पंचायत समिति ने बहिष्कार का निर्णय लिया, प्रशासन को चेतावनी

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी मंगलवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर मांग-पत्र सौंपा जाएगा। यदि प्रशासन ने इस पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, सत्यवीर सिंह बग्गा, मनोज यादव, रुद्रा मुंडा, सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, जसमीन गुड़िया, साकरो सोरेन, संगीता पात्रो, मनीषा हाईबुरु, रुक्मणी टुडू, सुषमा जोरा सहित कई पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। बैठक में उठाए गए मुद्दों ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है और आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time