Jamshedpur: जमशेदपुर में एक और लव जेहाद, बेटी बोली – फिलिस्तीन के लोगों पर हो रहे अत्याचार का लेगी बदला

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और धोखे से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला अब ज़ोर पकड़ रहा है, जिसकी पैरवी अधिवक्ता ममता सिंह कर रही हैं।

बिरसानगर ज़ोन नंबर 1 बी के निवासी एक पिता ने वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) को आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टेल्को बारीनगर के निवासी सलमान खान नामक युवक ने उनकी बेटी को अपना झूठा नाम ‘पप्पू’ बताकर प्रेम जाल में फँसा लिया। पिता के अनुसार, उनकी बेटी और आरोपी युवक की पहचान कॉलेज आने-जाने के दौरान हुई थी। शिकायत में कहा गया है कि युवक ने लड़की से शादी भी कर ली। बाद में जब लड़की को युवक के अल्पसंख्यक होने की असली पहचान पता चली, तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

घर से गायब, जेवर और पैसे लेकर जाने का आरोप
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि युवक से पहचान के बाद उनकी बेटी के व्यवहार में तेज़ी से बदलाव आने लगा। उसने घर पर होने वाले पूजा-पाठ में आस्था रखना बंद कर दिया और कथित तौर पर हिंदू धर्म को ‘ढकोसला’ बताने लगी थी। पिता ने मुश्किल से अपनी बेटी की शादी तय कर जेवर और पैसे जुटाए थे। लेकिन, 9 नवंबर को उनकी बेटी घर में रखे जेवर और रुपए लेकर अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद सहेलियों से पता चला कि वह ‘पप्पू उर्फ सलमान खान’ के साथ गई है।

धर्म परिवर्तन और ‘माइंड वॉश’ की आशंका
परिजनों ने जब फोन पर संपर्क किया, तो बेटी ने कथित तौर पर कहा कि वह फिलिस्तीन के लोगों पर हो रहे अत्याचार से दुखी है और उसका बदला लेने के लिए सलमान का साथ देकर इस्लाम धर्म स्वीकार करेगी। परिजनों ने यह आशंका जताई है कि सलमान ने उनकी बेटी का ‘माइंड वॉश’ कर दिया है और उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए राज्य के बाहर किसी मौलवी के पास पहुँचा दिया गया है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की माँग
आवेदक पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को सकुशल बरामद किया जाए। उन्होंने फर्जी नाम बताने, दोस्ती करने और धार्मिक रूप से प्रभावित करने के प्रयास पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, आरोपी युवक सलमान खान और उसके परिजनों से सख्त पूछताछ कर घर से ले जाए गए जेवर और रुपए बरामद करने की भी अपील की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सरयू राय ने की बाल मेला की समीक्षा, बाल बजट दोगुना करने के फैसले का किया स्वागत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time