Jamshedpur: आदित्यपुर में देर रात ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 90 हजार के कपड़े और गिफ्ट आइटम गायब

जमशेदपुर:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओमनगर रोड नंबर 2 स्थित एमआईजी 546 लक्ष्मीनिवास में शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई।
पीड़ित दीपक कुमार सोनी ने घटना की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। फिर सीधे निचले तल में स्थित दीपक की कपड़ों की दुकान में पहुंचे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया, जिससे घटना का पूरा फुटेज नष्ट हो गया। इसके बाद दुकान से करीब 90 हजार रुपये के महंगे कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य कीमती सामान ले गए।

 

घटना की जानकारी सुबह तब मिली, जब घर में रहने वाले किरायेदार ने दुकान का शटर खुला देखा। उन्होंने तुरंत दीपक सोनी को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

दीपक सोनी का कहना है कि यह चोरी बेहद संगठित तरीके से की गई है, जिससे लगता है कि चोर पहले से रेकी कर चुके थे। पुलिस फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोग चिंतित और नाराज हैं। उन्होंने इलाके में सुरक्षा कड़ी करने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों से बचा जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: भुइयाँडीह में बिना नोटिस तोड़े गए घर, सड़क पर उतरे बस्तीवासी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time